Today Breaking News

गाजीपुर: विपक्ष अनावश्यक रूप से देश का माहौल कर रहा खराब- प्रमोद वर्मा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे जनपद में सी ए ए "नागरिक संशोधन अधिनियम" के पुरजोर समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में मंडल जखनियां प्रथम के जखनिया बाजार, बुढ़ाननपुर, खेताबपुर, कुड़ीला ग्राम सभाओं में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने खुलकर समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा समाज के लोग समझ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संप्रभुता एवं एकरूपता के लिए काम कर रहे हैं। वह जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, भारत दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है और विश्व में उभरते हुए शक्तिशाली देशों में गिना जा रहा है। जहां तक नागरिक संशोधन अधिनियम का सवाल है देश की जनता समझ रही है कि विपक्षी इस विषय को लेकर अनावश्यक ही देश का माहौल खराब कर रहे हैं। और अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। 


जबकि यह अधिनियम हमें अपनों से जोड़ने के लिए लाया गया है। जो भी हमारे भाई बंधु पड़ोसी देशों में धर्म के नाम पर प्रताड़ित हैं, माताओ बहनों बेटियों की आबरू लूटी जा रही है, उनके परिवार के सदस्यों को मारा जा रहा है, उनके घरों को फूंका जा रहा है, उससे जो प्रताड़ित होकर भारत में कई वर्षों से शरण लिए हुए हैं उनको नागरिकता देने के लिए है यह अधिनियम है। कहीं से भी देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। इस बात को गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के सामने संसद में स्पष्ट कर दिया है। जिस प्रकार से आज लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, युवाओं में जोश था यह बात साफ हो गई कि लोग सीएए के साथ हैं। और उनका पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ में है। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालजी गौड़, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, किसान मोर्चा के धीरेंद्र सिंह, पिछड़ा मोर्चा के शिव शंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य अवधेश यति, कार्यक्रम संयोजक पंकज कुमार सिन्हा, अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, नंदू गुप्ता, सदानंद राम, पीयूष सिंह, दुर्गा प्रसाद, कैलाश वर्मा, दिनेश यादव, सत्यम चौबे, पुनीत सिंह, राहुल चौरसिया, विनोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील सिंह, गोलू चौबे, भोलू सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 '