Today Breaking News

रामराज्य लाने का काम कर रही है हमारी सरकार - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवर्तन कुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान योगी ने कहा कि जिसकी जैसी दृष्टि उसकी वैसी सृष्टि। उनका इशारा कांग्रेसी सरकार की तरफ़ था।

उन्होंने कहा जितना मोदी सरकार कर रही है उतना अगर 1947 के बाद बनी सरकारों ने किया होता तो देश से ग़रीबी दूर हो जाती।

उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। अगर सही से गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा दिया जाए तो रामराज्य आ जाएगा। हमारी सरकार यही रामराज्य लाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश श्रीराम की जन्मभूमि है।

अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह भारतीय आस्था के साथ वनवासी समाज को मान्यता देना है। वनवासी समाज को मान्यता देने का काम श्रीराम ने किया था। यही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ देकर। आज बिना भेदभाव के सभी को लाभ दिया जा रहा है।