Today Breaking News

गाजीपुर: विधायक सुभाष पासी ने ट्रांसपोर्टर का शव मुंबई से भेजवाया आजमगढ़

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर विधायक सुभाष पासी ने ट्रांसपोर्टर का शव मुंबई से उसके घर मेहनाजपुर आजमगढ़ भेजवाया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विश्‍व प्रकाश सिंह 35 वर्ष पुत्र रामनगीना सिंह जिनका इलाज मुंबई से चल रहा था। उनको लीवर की बीमारी थी। उनका देहांत 8 फरवरी को हो गया। परिजनों ने ट्रांसपोर्टर का शव उसके घर भेजवाने का विधायक सुभाष पासी से आग्रह किया। विधायक सुभाष पासी ने अक्षर फाउंडेशन के सहयोग से शिव प्रकाश सिंह का शव उनके पैतृक गांव ग्राम सकिया मेहनाजपुर आजमगढ़ भेजवाया। विधायक के इस कार्य की आजमगढ़ में चर्चा हो रही है।

'