Today Breaking News

गाजीपुर: पदयात्रियों की रिहाई के लिए युवा कांग्रेसियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, पुलिस से नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर चौरीचौरा से राजघाट (दिल्ली) नागरिक पद यात्रा में निकले दस सत्‍याग्रहियों की रिहाई के शनिवार को युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव करने के दौरान पुलिस से झड़प हो गई। नोकझोंक के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 


कांग्रेस शहर कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को एसपी कार्यालय के पास रोक दिया। इसे लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। 


पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले गयी। इसके बाद सभी को जिला कारागार भेज दिया गया। पदयात्रा पर निकले 10 सत्याग्रहियों को 11 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन्हीं की जेल से रिहाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्त्ता आज भी प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने जेपी यादव, पंकज उपाध्‍याय, माधव कृष्‍ण, फरार अंसारी, विपिन मिश्रा, विकास सिंह, वसीम अंसारी आदि को गिरफ्तार किया है।

जेल में निरुद्ध पदयात्रियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका तो तीखी झड़प हो गई। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद 11 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल देर शाम उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

शनिवार को गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्रनेताओं ने पदयात्रियों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस शहर कार्यालय से काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को एसपी कार्यालय के पास रोक दिया। इसे लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने 11 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले आई। इसके बाद झड़प में घायल प्रदर्शनकारियों का पुलिस ने मेडिकल कराया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार होने वाले प्रदर्शनकारियों में जेपी यादव, पंकज उपाध्याय, माधव कृष्ण, फरार अंसारी, विपिन मिश्रा, विकास सिंह, वसीम अंसारी आदि रहे।

यह है मामला :
नागरिक सत्याग्रही पिछले दिनों चौरीचौरा (गोरखपुर) से राजघाट (दिल्ली) तक एक पैदल मार्च निकाल रहे थे जिन्हें 11 फरवरी को बिरनो पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इन 10 लोगों में एक महिला पत्रकार, छात्र और एक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। गाजीपुर पुलिस की ओर से कहा गया कि यात्रा की परमिशन नहीं ली गई थी और जिले में धारा 144 लागू है।

सांसद और विधायक ने की पदयात्रियों से मुलाकात
बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने शनिवार सुबह जिला कारागार में बंद पदयात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने कार्रवाई को दमनकारी बताया। कहा कि गिरफ्तार लोगों में प्रदीपिका सारस्वत समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं। इनकी जमानत प्रक्रिया को सरल करके रिहा किया जाय। वहीं जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भी जेल पहुंचकर पदयात्रियों से मुलाकात की।


'