Today Breaking News

गाजीपुर: रमेश यादव को जिलाध्यक्ष व पवन जिला महासचिव मनोनीत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर स्वराज इंडिया पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को माता रामदुलारी रामाश्रय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नौरंगाबाद (खाजेपुर)बहरीयावाद में हुई। इस दौरान जिला कमेटी की घोषणा की गई। इसमें रमेश कुमार यादव को जिलाध्यक्ष, पवन कुमार प्रजापति जिला महासचिव, जितेंद्र यादव व चंद्रदेव जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक मिश्रा व नरेंद्र यादव जिला सचिव, पारसनाथ यादव जिला कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। वहीं डा. लालजी भारद्वाज,महातिम यादव, अशोक राजभर, दीपक कुमार, श्रीराम यादव को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। वहीं मास्टर का बेटा मास्टर और नेता का बेटा नेता बनना चाहता है। आज देश का छात्र, नौजवान,किसान विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश का राजनीतिक वातावरण बिगड़ चुका है। प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म यादव ने कहा कि आज देश में हिंदू, मुसलमान, भारत-पाकिस्तान की बात कर देश के माहौल को बिगाड़ कर अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं। देश गांधी, लोहिया एवं अम्बेडकर के विचारों से ही तरक्की कर सकता है।इस अवसर पर  दीपक प्रजापति, गुड्डू कुमार, सुनील यादव, अवधेश कुमार, स्वामीनाथ, विनीत चंद्रा, रामनरेश, कृष्णा, उपेंद्र यादव, मंजीत कुमार आदि थे। अध्यक्षता त्रिभूवन नारायण बिंद व संचालन शेषनाथ यादव ने किया।

 
 '