Today Breaking News

गाजीपुर: महिलाओ के हित में संसद और विधानसभाओ में महिला बिल पास कराये सरकार- आशा यादव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा यादव ने महिला दिवस पर महिलाओ को बधाई देते हुए बताया कि संविधान में समानता का अधिकार महिला और पुरूष दोनो को मिला है। लेकिन पुरूष प्रधान देश में महिलाओ को अपना अधिकार पुरूष लेने नही देते है, जबकि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष से कम नही है। आज की महिलाएं सेना, वायु सेना, पुलिस, आईपीएस, आईएएस, न्‍यायमूर्ति, अधिवक्‍ता, खेल आदि क्षेत्रो में बड़े परिश्रम और ईमानदारी के साथ कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही है। इन क्षेत्रो में वह किसी भी पुरूष के पीछे नही है। पुरूष हर जगह अपना साम्राज्‍य स्‍थापित कर महिलाओं को अधिकार लेने नही देता है। इसलिए संसद और विधानसभाओ में महिला बिल पास नही हो पा रहा है। हम केंद्र और राज्‍य सरकार से मांग करते है कि महिलाओ के हित में महिला बिल को सदन में पास कराये।

'