Today Breaking News

गाजीपुर: पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से यात्री रहे पेशान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिलदारनगर दानापुर मंडल के दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर रविवार को गिट्टी गिराये जाने के कारण डीटी पैसेंजर रद रही। इस कारण सरहुला, नगसर सोनवल, ढ़ढ़नी, सुहवल सहित जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन रद होने की जानकारी रेलवे को दो दिन पूर्व देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं होने से यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में गिट्टी गिराए जाने के कारण दानापुर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पैसेंजर ट्रेन रद हुई है।