मुंबई पुलिस ने कोरोना पर दे मारा Meme
कोरोना को लेकर मीम तो बहुत आए लेकिन जो मीम मुंबई पुलिस ने दे मारा है उससे सब रिलेट कर लेंगे। खासतौर पर टिकटॉकिया जनता। एक तरीके से कहें कि यह मीम के अंदाज में कोरोना वायरस एडवाइजरी है। सोशल डिस्टेंस बना रहे हैं लोग। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की है, ‘बुलाती है मगर जानेका नहीं।’
‘जो वायरस है वो फैलाने का नहीं’
जी हां, यह ट्वीट मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से किया। इसमें उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की फोटो भी लगाई। उन्होंने भी मास्क पहन रखा है। कैप्शन लिखा, ‘जो वायरस है वो फैलाने का नहीं।’
Jo Virus Hai Vo Phaillane Ka Nai! #TakingOnCorona #Coronavirus #CovidIndia pic.twitter.com/en3BHGFohh— Mumbai Police (@MumbaiPolice) March 19, 2020
ताकि घर पर ही रहें आप
इस ट्वीट के जरिए मुंबई पुलिस कहना चाहती है कि ‘जो वायरस है वो फैलाने का नहीं’ यानी आपको जो वायरस है वो बाहर फैलाने का नहीं। मतलब घर में रहें, लोगों में ना जाएं ताकि वायरस ना फैले।
राहत इंदौरी साब की गजल है
यह गजल राहत इंदौरी साब की है। ‘बुलाती है मगर जाने का नईं। ये दुनिया है इधर जाने का नईं, मेरे बेटे किसी से इश्क कर, मगर हद से गुजर जाने का नईं, सितारें नोच कर ले जाऊंगा मैं, खाली हाथ घर जाने का नईं, वबा फैली हुई है हर तरफ, अभी माहौल मर जाने का नईं, वो गर्दन नापता है नाप ले, मगर जालिम से डर जाने का नईं…’
पब्लिक को मुंबई पुलिस का ये क्रिएटिव अंदाज काफी पसंद आया। खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में कोरोना के 44 केस सामने आए हैं। जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 172 हो गई है।
