Today Breaking News

CM योगी ने दिए लॉकडाउन में सतर्कता बरतने के निर्देश, कहा-आने वाले दिनों में दूसरे राज्यो से आवागमन रोकने को रहें तैयार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लॉकडाउन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों से लगी सीमाओं को सील कर हर हाल में आवागमन रोकने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दूसरे राज्यों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में उत्तर प्रदेश वासियों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण नोडल अधिकारियों द्वारा किया जाए, यदि आवश्यकता पड़े तो संबंधित राज्य के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी संपर्क किया जाए।

उन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य की सभी सीमाओं को प्रभावी ढंग से सील करने और हर हाल में यातायात रोकने और पैदल चलकर आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश से लगे राज्यों जैसे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली इत्यादि में बसे उत्तर प्रदेश वासियों को अपने निवास स्थान पर ही रुकने के लिए प्रेरित करें।

 
 '