Today Breaking News

लखनऊ में हर दूसरे दिन रफ्तार पकड़ रहा कोरोना वायरस

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. कोरोना वायरस हर दो से तीन दिन में रफ्तार पकड़ता है। कम से कम लखनऊ में आंकडों की यही तस्वीर सामने आ रही है। बीते 13 तरीख से कभी घट रही मरीजों की संख्या तो कभी ग्राफ बढ़ता नजर आया। अब स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों पर अध्ययन करेगा।

राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के मामले में आंकड़े काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आठ अप्रैल को नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 9 और 10 अप्रैल को एक भी मरीज नहीं मिले। 11 अप्रैल को 3 मरीज मिले। 12 अप्रैल को एक भी मरीज सामने नहीं आया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक आंकडों की तस्वीर चौकाने वाली है। इस पर बाद में अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ से 18 अप्रैल के बीच करीब 1132 लोगों के नमूनों जांच के लिए एकत्र किए गए।

तारीख          मरीजों की संख्या
13 अप्रैल              09
14 अप्रैल              03
15 अप्रैल              31
16 अप्रैल              03
17 अप्रैल              07
18 अप्रैल              56
19 अप्रैल              01

'