Today Breaking News

गाजीपुर: नहर के किनारे झाड़ी में मिला व्यक्ति का शव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव के पास रविवार को नहर मार्ग के बगल में झाड़ी में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सिवान में चरवाहों ने दुर्गंध फैलने पर झाड़ी में देखा तो शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का चेहरा विकृत हो चुका था। शरीर पर सिर्फ पैजामा कुर्ता था। शव की दशा देखने पर चार दिन पूर्व की उसकी मृत्यु का अनुमान लगाया जा रहा था। चेहरा जला हुआ था। काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। मरदह थानाध्यक्ष शरतचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा।

'