Today Breaking News

Ghazipur: दानवीरों ने बांटी खाद्य सामग्री, मिली राहत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कोरोना प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन में गरीब, मजदूर, एवं असहायों की समस्या बढ़ती जा रही है। उनकी परेशानियों को देखते हुए राजनीतिक, समाजिक एवं समाजसेवी रोजाना खाद्य सामग्री का वितरण करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शनिवार को लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राशन, साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जिसे पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। वहीं नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता के दिशा निर्देश पर नमामि गंगे के जिला सह संयोजक संतोष मिश्रा के नेतृत्व एवं जिला महामंत्री दया शंकर पांडेय, डा. पंकज सिंह, हिदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर संयोजक मोहित मिश्रा के सहयोग से दर्जनों गांव में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। 

जखनियां : भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालापुर, बहेरा, जखनिया बाजार के जरूरत मंद परिवार को मोदी किट उपलब्ध कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से इंद्रदेव कुशवाहा, सुशील तिवारी, प्रशांत सिंह, अशोक गुप्ता, सत्यम, पंकज आदि थे। 

बारा : भदौरा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य जमाल-ए-जन्नत खान ने अब तक 50 क्विटल चावल, 50 क्विटल आटा, 25 क्विटल दाल, 25 क्विटल आलू, 25 क्विटल प्याज, नमक आदि वितरित कर चुके हैं। 100 क्विटल चावल, 100 क्विटल आटा, 50 क्विटल दाल, 25 क्विटल आलू और 25 क्विटल प्याज वितरित करने का अभी लक्ष्य है।

मास्क लगाने के लिए किया जागरूक
गाजीपुर : सदर ब्लाक के ग्राम सभा बबेड़ी व कटैला में सदर सीडीपीओ अंजू सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को पुष्टाहार, चाकलेट व बिस्किट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों का हैंडवाश कराया। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीडीपीओ ने इम्युनिटी बढ़ाने व खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान गुड्डू राम, रमेश राम, क्षेत्रीय मुख्य सेविका तारा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा मिश्रा, प्रेमलता राय, मीरा सिंह, जाहिदा बेगम, प्रधान सहायक अभिमन्यु पांडेय आदि थे।

3200 लोगों में हुआ भोजन वितरण
पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने 27वें दिन 3200 से अधिक लोगों में सुबह चावल-सब्जी एवं शाम को सब्जी युक्त पौष्टिक तहरी का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को लॉकडाउन एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई। कहा कि घरों में रहें और बाहर न निकलें। इस मौके पर सभासद गोपाल वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, दीपक उपाध्याय, दीपक वर्मा, मनोज पांडेय, अन्नू पांडेय, अजय यादव, राज सैनी आदि थे। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देखी जनता रसोई
खानपुर : थाना क्षेत्र के नायकडीह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोदी रसोई घर और जयगुरुदेव संस्था संचालित बहेरी के रसोई घर का निरीक्षण किया गया। सैदपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव ने संयुक्त रूप से रसोई घर के साफ सफाई और रसोईयों के सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल कर संतुष्ट दिखे। अचल सिंह और तेजू सिंह के देखरेख में चल रहे मोदी रसोई का खाना फरीदहा के कमलेश सिंह और खानपुर के पप्पू सिंह के द्वारा प्रतिदिन दो गांवों के 500 जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया जाता है। बहेरी के रामकृत मौर्य के नेतृत्व में गुरुदेव रसोई से 300 निराश्रित लोगों को भोजन कराया जाता है।

ग्राम प्रधान उपलब्ध करा रहे खाद्यान्न भरी बोरी
मुहम्मदाबाद : ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजलाल यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभानु राय को 10 बोरी खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इसके अलावा डोमनपुरा के ग्राम प्रधान प्यारे मोहन यादव व बरतर के ग्राम प्रधान ने खाद्यान्न उपलब्ध कराया। सचिव सूर्यभानु राय ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायतों से एकत्रित खाद्यान्न को क्षेत्र के चिह्नित गरीब असहाय लोगों के बीच अधिकारियों की ओर से वितरित किया जाएगा। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट व महाकाली मंदिर यूसुफपुर की ओर से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन बागीचा, मुख्य सड़क किनारे, बड़की बारी व हाटा वनवासी बस्ती, शाहनिदा, दक्षिण मोहल्ला बांसफोर बस्ती आदि जगहों पर घूमकर करीब 500 लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। इस कार्य में विद्यासागर उपाध्याय, सत्यप्रकाश, राजेश चौरसिया, सदानंद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा, अजीत वर्मा, सोनू सिंह यादव, हीरा गुप्ता, सुशांत राय, बिहारी यादव आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

दस परिवारों में वितरित किया राशन
कासिमाबाद : ग्राम पंचायत खजुहा में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अपनी जीविकोपार्जन में अक्षम 10 निर्धन परिवारों को ग्राम पंचायत खजुहा द्वारा राशन के पैकेट का वितरण किया गया। वितरण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य व खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद किशोर सिंह ने किया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 10 निर्धनतम परिवारों को प्रत्येक ग्राम पंचायत से राशन का वितरण किया जाना है। पैकेट में 10 किलो आटा, 10किलो चावल, पांच किलो आलू, दो किलो अरहर दाल, एक किलो नमक, एक किलो सरसों तेल, एक किलो चीनी, 100 ग्राम हल्दी व 100 ग्राम मसाला दिया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार डा. विराग पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक यादव, ग्राम प्रधान रमाकांत पांडेय, सचिव पवन पांडेय, सफाई कर्मी निर्मला रावत आदि थे।
'