Today Breaking News

गाजीपुर: 24 घंटे के अंदर जांच कराएं जमाती- जिलाधिकारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिल्ली तब्लीगी मरकज से लौटे जमातियों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर शासन-प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति या वह सभी व्यक्ति जो संक्रमण क्षेत्र या संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। या फिर जो निजामुद्दीनदिल्ली तब्लीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हो या शामिल होने वालों के संपर्क में आये हो व जिनको किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की संभावनाओं, वह स्वेच्छा से बिना देरी किए 24 घंटे के अंदर अपनी चिकित्सीय जांच के लिए अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हों। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।