Today Breaking News

गाजीपुर: सीएमओ कार्यालय परिसर में लॉकडाउन की उड़ाई गई धज्जियां

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए एक तरफ जहां सभी लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, वहीं सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में इसकी धज्जियां उड़ती दिखाई दी। जिले में स्थापित विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर पदभार ग्रहण करने के लिए प्रशिक्षित सीएचओ (कम्युनिटि हेल्थ आफिसर), एएनएम व अन्य स्वास्थ्य र्किमयों की भीड़ लगी रही है। हालांकि एक-एक करके सभी को उनके तैनाती स्थल पर जाने के लिए कार्यालय से पत्र दिया जा रहा था।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने की मंशा से पीएचसी व न्यूपीएचसी सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिर्वितत तो किया गया, लेकिन प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू होते ही सभी को सुरक्षित करने के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। ऐसे में दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षित कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। देखते ही देखते परिसर के बाहर व अंदर इनकी अच्छी भीड़ लग गई। अधिकारियों द्वारा सभी को शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही।

सीएचओ, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को तैनाती स्थल के लिए प्रपत्र दिया गया। इस दौरान एक-एक व्यक्ति को ही कार्यालय में जाने की अनुमति दी जा रही थी। शारीरिक दूरी का पूरा पालन कराया गया।- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ।
 
 '