Today Breaking News

सात फेरों के साथ नवदंपती हुए लॉक, लॉकडाउन में अरमान रहे डाउन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, अलीगढ़। कोराेना वायरस के संक्रमण को लेकर देश भर में चल रहे लॉकडाउन में नियमों का पालन कर सात फेरे भी लिए जा रहे हैं। सासनीगेट क्षेत्र के कृष्ण विहार में सोमवार को शादी का आयोजन हुआ। न बैंड बाजा न बाराती, दुल्हन के घर में मंडप सजा और जरूरी रस्में निभाई गईं। इस तरह वर-वधु दाम्पत्य जीवन में हमेशा के लिए लॉक हो गए। सामाजिक दूरी, मास्क के अलावा सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल किया गया था। इसी तरह शहर के ब्रह्मïनपुरी इलाके में एक दिन पहले इसी तरह से विवाह हुआ था।

लॉकडाउन में अरमान हुए डाउन
कृष्ण विहार निवासी राधेश्याम वर्मा की बेटी पायल वर्मा का रिश्ता लॉकडाउन से पहले जलाली, हरदुआगंज निवासी राहुल वर्मा से तय हुआ था। दो ही परिवारों के धूमधाम से शादी करने के अरमान थे। पायल के चाचा मुकेश वर्मा ने बताया कि शादी की तिथि तय थी। आगे कोई योग नहीं बन रहा था, इसीलिए लॉकडाउन में ही शादी का फैसला लिया। लकड़ा पक्ष से दूल्हे के साथ चार लोग आए थे। घर में ही नियमों का पालन करते हुए सारी रस्में पूरी की गईं। वर-वधू को विदा किया।

लॉकडाउन और ये मजबूरी
हाय-हाय ये मजबूरी...लॉकडाउन और ये दूरी। ये हाल है उन लोगों का, जिनके विवाह की तिथि लॉकडाउन शुरू होने के बाद पड़ी हैै। ऐसे में कुछ लोग शादी टालने के बजाय लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए विवाह कर रहे हैैं। ऐसा ही एक विवाह शनिवार रात अतरौली के दाउजी मंदिर में हुआ। दुल्हन संग उसके माता-पिता व एक रिश्तेदार कासगंज से आए और विवाह के बाद दुल्हन के परिवारीजन रविवार सुबह वापस चले गए।

सादगी से हुआ विवाह
नगर के मोहल्ला ब्रह्मïनपुरी निवासी आशीष गुप्ता उर्फ कहैया पुत्र प्रकाशवती देवी का विवाह कासगंज निवासी शिवचरण कुमार की पुत्री शैलेद्री के साथ पक्का हुआ था। लॉकडाउन के चलते धूमधाम से विवाह की तैयारी पर पानी फिर गया। हालातों को देखते हुए परिवारीजनों ने सादगी से विवाह का निर्णय लिया।
'