Today Breaking News

जमातियों ने बढ़ाया कोरोना, छिप रहे कुछ छिपा रहे - वित्तमंत्री सुरेश खन्ना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उनकी अपील है सभी लोगों से बीमारी के फैलाव को रोकने में सहयोग करे। आज 1200 केस इनमें 812 तबलीगी जमात के हैं। चाहे अज्ञानतावश, चाहे जानबूझ कर चाहे छिपा कर उन लोगों ने गैर जिम्मेदारी का परिचय दिया। यदि वे लोग प्रारम्भ से ही बता देते तो प्रदेश में आंकड़ा इतना ज्यादा नहीं होता। सरकार ने पहले अपील की।

धर्मगुरुओं के माध्यम से कहलावाया भी। बावजूद इसके कुछ लोग छिपा रहे हैं। कुछ लोग छिप रहे हैं। कुछ लोग उनको छिपाने में मदद कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास कार्रवाई के सिवाय कोई दूसरा चारा नहीं है।

वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा मंत्री ने सरोजीनगर तहसील में संचालित कम्युनिटी किचेन में तैयार हो रहे भोजन के पैकेट की गुणवत्ता परखी। इसके बाद सदर तहसील लखनऊ में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने जनपद में असम के श्रमिकों एवं उनके बच्चों से उनका हालचाल जाना तथा समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने स्वयं असहाय एवं गरीबों को खाद्यान्न तथा बच्चों बिस्कुट भी बांटे। 

गरीबों को एक किलो दाल भी मुफ्त मिलेगी
सुरेश खन्ना ने कहा है कि इसी महीने गरीबों को एक किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी। फिलहाल प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पांच किलो चावल दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने मंगलवार को सरोजीनगर स्थित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। इसके बाद सदर तहसील मुख्यालय के पास असोम के 50 से अधिक लोगों को राशन बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की लगातार मदद की जा रही है। 14 लाख 20 हजार श्रमिक वर्ग और जरूरमंद लोगों के खातों में एक-एक हजार रुपए पहुंचाए जा चुके हैं।
'