Today Breaking News

झुलसाने लगी धूप : राजधानी लखनऊ में पारा 38 के पार, प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला तापमान 42 डिग्री के पार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। गर्मी के तेवर कड़े हो चले हैं ।अप्रैल के दो सप्ताह गुजरने को है और अब मौसम अपने तेवर दिखाने लगा है। सुबह से चिलचिलाती धूप के चलते तापमान बढ़ रहा है । प्रयागराज सोमवार को सूबे का सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 42 डिग्री के पार चला गया। वही झांसी, उरई और बांदा में भी तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर और आगरा में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया । वाराणसी, कानपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़ में भी तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा ।

राजधानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि फिलहाल जारी रहेगी । अगले 15 दिनों में तापमान 44 डिग्री तक होने की संभावना है । आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि इस बार तापमान 0. 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है । हालांकि बीच-बीच में सिस्टम बनने से कुछ राहत मिलेगी लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी। यानी इस बार गर्मी के तेवर कुछ ज्यादा सख्त होंगे ।

सोमवार को राजधानी में सुबह से ही तेज धूप थी । इसके चलते अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । यह रविवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो-तीन दिन मौसम में फिलहाल किसी तरीके के बदलाव की उम्मीद नहीं है हालांकि कुछ दिनों के बाद चलने वाली गर्म हवाएं लोगों की परेशानी को बढ़ा सकती है।
 
 '