Today Breaking News

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं जल्दी ठीक हो जा रहीं कोरोना संक्रमण से

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। कोरोना वायरस महिलाओं के मुकाबले पुरुषों पर अधिक हमला बोल रहा है। कम से कम राजधानी के आंकड़ों की तस्वीर कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। महिलाएं कोरोना को जल्द हराने में भी कामयाब हो रही हैं।

लखनऊ में अब तक 133 लोग कोरोना की जद में आ चुके हैं। इनमें 110 से ज्यादा पुरुष हैं। महिलाओं के बीमार होने की संख्या करीब 23 है। राजधानी में 11 मार्च को पहले मरीज के रूप में सामने आई कनाडा से लौटी डॉक्टर महिला ही थीं। वह 10 दिन के इलाज से ठीक हुईं। महिला डॉक्टर की बच्ची को कोरोना हुआ। केजीएमयू में भर्ती किया गया। बिना दवाओं के संक्रमण ने ठीक हुआ। इन्हीं महिला डॉक्टर की बुजुर्ग सास को कोरोना पॉजिटिव हुई। वह भी ठीक हो गईं।

20 मार्च को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव मिली। पीजीआई में इलाज के बाद छह अप्रैल को छूट्टी हो गई। 18 अप्रैल को सदर की गीता, कीर्ति, कामिनी, दीप्ती गुप्ता और रचना को लोहिया संस्थान में भर्ती कर इलाज मुहैया कराया गया। सात से आठ दिन में सभी महिलाओं ने कोरोना को हराने में कामयाबी हासिल की।

वहीं उरई के डॉक्टर की पत्नी का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। पीजीआई में सदर की सास और बहू भर्ती कराई गईं। दोनों की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते रविवार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके बाद नर्स की मां व दो अन्य महिला सदस्यों को कोरोना वायरस ने जद में ले लिया। सभी की तबीयत में सुधार है।

विशेषज्ञ राय
महिलाओं के मुकाबले पुरुष घर से ज्यादा बाहर निकलते हैं। इसलिए पुरुषों में महिलाओं से ज्यादा संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं की सेहत में तेजी से सुधार होता है। यह हार्मोन की वजह से भी हो सकता है।-डॉ. डी हिमांशु, प्रभारी, संक्रामक रोग यूनिट, केजीएमयू
'