Today Breaking News

गाजीपुर: भाजपा नेताओ ने जरूरतमंदो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोराबाजार क्षेत्र के जरूरतमंदों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह के हाथों से राहत सामग्री वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण के उपरांत अभिनव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और संपूर्ण देश में लाकडाउन की वजह से कई मध्यम वर्गीय व निचले तपके के परिवार अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। वैसी परिस्थिति में भारत का नागरिक होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य है की वसुधैव कुटुंबकम की भावना से एक दूसरे की मदद करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा इसी भावना से टीम रोजा निरंतर जरूरतमंदों तक  राशन किट पहुंचाने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील किया कि जरूरत मंदो की मदद करके चलो एक कोरोना योद्धा बन जाते हैं और भारत से  कोरोना की पहचान को मिटाते हैं। आज के राहत सामग्री वितरण में मुख्य रूप से भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह ,नीरज राय, हर्ष सिंह प्रिंस व विवेक राय थे।

'