Today Breaking News

लखनऊ में 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद पिजड़ें में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सास

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ, राजधानी लखनऊ स्थित गोसाईगंज में तेंदुए का आतंक शुक्रवार भोर करीब चार बजे खत्म हुआ। बीती गुरुवार देर रात तक वन विभाग की टीम का रेस्कयू जारी रहा। कड़ी मश्क्कत के बाद पिंजड़े में कैद हुए तेंदुए को चिड़ियाघर भेज दिया गया है। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सास ली। 

किसान पथ पर पड़े पाइप में बैठा था तेंदुआ
मामला गोसाईगंज के नूरपुर बेहटा गांव का है। यहां के ग्रामीणों ने बीते गुरुवार (30 अप्रैल) दोपहर में तेंदुआ देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच तेंदुआ किसान पथ पर पड़े एक पाइप में घुसा गया। यहां पास के जंगल में काफी दिनों से वन विभाग का पिंजरा लगा हुआ है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी योगेश मिश्र मौके पर पहुंचे। पूरे दिन आसपास हजारों लोगों के बीच जंगली जानवर का आतंक बना रहा।

ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि शाम को गांव के किनारे तेंदुआ देखा गया तो ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए दौड़ाया। इस बीच वह किसान पथ पर पड़े एक पाइप में घुस गया। पाइप को दोनों ओर से बंद कर दिया गया। वन अधिकारी योगेश मिश्र ने बताया कि काफी दिन पहले गंजरिया के पास तेंदुआ होने की खबर मिला थी, तब वहां पिंजरा लगाया गया था। इसके बाद पिंजरा आगे बढ़ाया गया।


'