Today Breaking News

साले की दुर्घटना में मौत, सदमें में जीजा ने ट्रेन में तोड़ा दम-15 घंटे सफर करता रहा शव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ, लॉकडाउन में मुंबई से निकलते समय हुए एक हादसे का असर अयोध्या निवासी विनोद कुमार उपाध्याय 42 को हो गया। सदमें में उन्होंने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। उनका शव ट्रेन के साथ रात भर सफर करता रहा। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इससे पहले शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेनों से आए दो श्रमिकों की मौत हो गई थी।

ये है पूरा मामला 
अयोध्या के थाना गोसाईंगंज के मैनपुर निवासी विनोद कुमार उपाध्याय परिवार सहित मुंबई में रहकर अपने साले के साथ गेट वे ऑफ इंडिया पर फोटोग्राफी कर परिवार पालते थे। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। खाने-पीने का भी संकट हो गया। जो कुछ पास में था वह रुपया भी खत्म हो गया। परिवार और साले के साथ विनोद कुमार उपाध्याय ने अपना पंजीकरण कराया। मुंबई से बस्ती ट्रेन को सोमवार दोपहर डेढ़ बजे रवाना होना था। मुंबई में बस से रेलवे स्टेशन लाया गया था। विनोद कुमार उपाध्याय परिवार सहित बस में बैठ गए। जब उनका साला चढ़ने लगा तो वह उसकी चपेट में आ गया। साले की मौत हो गई। विनोद कुमार उपाध्याय बस से उतरकर साले तक पहुंचना चाहते थे लेकिन उनको उतरने नहीं दिया गया। साले को वहीं छोड़कर उनको आना पड़ गया। सोमवार देर रात इस सदमे में कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर होमगार्ड में तैनात उनके भाई वीरेंद्र कुमार उपाध्याय परिवार सहित लखनऊ आ गए।
'