Today Breaking News

अवैध प्रेम संबंधों में महिला की हत्या, खून से लथपथ कराहती रही वो..पुलिस छानबीन में मगन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक तरफ लखनऊ पुलिस कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभाकर मिसाल पेश कर रही है। वहीं, मड़ियांव पुलिस इसपर दाग लगाने में लगी है। दरअसल, शुक्रवार को एक 40 वर्षीय महिला की बांके से गर्दन पर वार कर दर्दनाक हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस की घनघोर लापरवाही सामने आई। खून से लथपथ फर्श पर महिला की सांसे चल रही थी। लेकिन पुलिस उसे अस्पताल ले जाने के बजाय लोगों से पूछताछ करती रही। वहीं, मौके पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो बना लिया। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया।

प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह 
मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र के धतिंगरा गांव का है। यहां की निवासी अनीता देवी (40) की शुक्रवार को गांव के ही खुशीराम व उसके बेटे आकाश ने मिलकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टी मड़ियांव के मुताबिक, घटना को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। खुशीराम की पत्नी और अनिता के पति की मौत हो चुकी है। मौजूदा में खुशीराम और अनीता साथ रह रहे थे। इसी बात को लेकर आकाश अपने पिता से नाराज रहता था। शुक्रवार को दोनों ने मिलकर अनिता को रास्ते से हटाने केलिये उसकी हत्या कर दी। आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

महिला ने तोड़ा दम, मूकदर्शक बनी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और लोगों से पूछताछ में वस्त हो गई। वहीं, खून से लथपथ महिला दर्द में कराहती फर्श में पड़ी रही। ऐसे में लोगों ने वीडियों भी बनाया। देखते ही देखते चंद ही पलों में महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, घायल महिला को पुलिस तत्काल अस्पताल लेकर जाती तो उसकी जान बच सकती थी।
'