Today Breaking News

गाजीपुर: दिलदारनगर स्‍टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिलदारनगर स्‍थानीय स्‍टेशन के पूरब रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात महिला का शव मिला। लाश मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पहुंच गयी और आस-पास के लोगों को मौके पर बुलाकर महिला की पहचान करायी लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आयी थी जिससे उसकी मौत हो गयी है।