Today Breaking News

वाराणसी के शहरी इलाके में फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले, एक और की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में फिर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए लोगों में ज्यादातर शहरी इलाके के निवासी हैं। वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 474 हो गई है। इसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 279 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 177 है।

निराला नगर की महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव
सिगरा के निराला नगर शिवपुरवा की 85 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को यूरीन रुकने की वजह से 18 जून काे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां डायलिसिस हुई। आराम न होने पर 23 जून को दूसरे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां 25 जून को कोरोना का सैम्पल लिया गया। इलाज के दौरान 27 जून को मौत हो गई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

दो बार में आई 392 की रिपोर्ट 
जिला प्रशासन के अनुसार रविवार देर रात और सोमवार को दो बार में कुल 392 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें रविवार देर रात 16 और सोमवार को 7 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। नए मरीजों में 55 वर्षीय महिला मरीज चौकाघाट की है। यह मरीज एक गृहिणी है। 28 वर्षीय पुरूष डीएलडब्लू नाथूपुर थाना मण्डुवाडीह का है। 33 वर्षीय महिला ज्योधीपुर बजरडीहा थाना भेलूपुर की है। 28 वर्षीय महिला मरीज सुन्दरपुर लंका की है। सांस लेने में दिक्कत होने पर जांच करायी गयी थी। 47 वर्षीय मरीज सुन्दरम पैराडाइज नाटी इमली थाना चेतगंज का है। यह मरीज एक साड़ी की दुकान चलाता है। 40 वर्षीय महिला मरीज नक्खीघाट थाना जैतपुरा की है। यह मरीज आचार बनाने का काम करती हैं। 52 वर्षीय पुरूष मरीज होमी भाभा कैंसर हास्पिटल में भर्ती है।

एक ही परिवार के 16 लोग संक्रमित 
नए पॉजिटिव मरीजों में छह लोग बड़ी पियरी के संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं। इसी परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट रविवार को भी पॉजिटिव आ चुकी है। इस तरह एक ही परिवार के 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई उनमें 34 वर्षीय पुरुष‚ 32 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बच्ची, 4 वर्षीय बच्ची, 46 वर्षीय पुरूष और 8 माह का बच्चा शामिल है। 

निजी अस्पताल के डाक्टर समेत सात स्टाफ पॉजिटिव 
पॉजिटिव लोगों में एक निजी अस्पताल के डाक्टर समेत सात स्टाफ भी शामिल हैं। इस अस्पताल की 35 वर्षीय महिला मरीज‚ 45 वर्षीय महिला मरीज‚ 22 वर्षीय महिला मरीज‚ 26 वर्षीय महिला मरीज‚ 23 वर्षीय महिला मरीज‚ 22 वर्षीय महिला मरीज एवं 22 वर्षीय महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  वहीं, एक अन्य डाक्टर दंपति भी पॉजिटिव आए हैंं। 45 वर्षीय पुरूष और 34 वर्षीय महिला दंपती गिरीनगर एक्सटेंशन कॉलोनी बिरदोपुर थाना भेलूपुर में रहते हैं।

पांच मरीज डिस्चार्ज 
सोमवार को पांच मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती एक और आयुर्वेद कॉलेज से चार कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आने पर स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। 

दस नए हॉटस्पॉट बने
जनपद में 10 नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। इसमें भुलेटन थाना चौक‚ एईएनएनआर कॉलोनी थाना कैण्ट‚  न्यू गुजराती गली थाना सिगरा‚ गुलाबकुंज भिटारी रोड थाना मण्डुवाडीह‚ चौकाघाट थाना कैण्ट‚ जूधीपुर बजरडीहा थाना भेलूपुर‚ नाथूपुर थाना मण्डुवाडीह‚ गिरीनगर एक्सटेंशन थाना भेलूपुर‚ सुन्दरम पैराडाइज ईश्वरगंगी थाना चेतगंज‚ तिलभांडेश्वर थाना भेलूपुर है। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 225 हो गई है। दो हॉटस्पॉट काजीपुरखुर्द सोनिया थाना सिगरा और कोनिया थाना आदमपुर ग्रीन जोन में आ गए हैं। इस प्रकार 119 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गए। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 106 है। इसमें 23 ऑरेंज और 83 रेड जोन में हैं।

409 और लोगों की सैंपलिंग
जनपद में सोमवार को 409 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 11269 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 10698 सैंपल का रिजल्ट मिल चुका है। 570 सैंपल का रिजल्ट आना बाकि है।
'