Today Breaking News

प्रवासी श्रमिक से भरी बस गहरे गड्ढे में गिरी, 35 लोग घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चकरनगर-जालौन मार्ग पर प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस के गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 35 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा खेडा (राजस्थान) से राठ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रही श्रमिकों से भरी बस चकरनगर सहसौ जालौन मार्ग पर बिठौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार की रात 11 बजे बस गहरे गड्ढे मे गिरने से पलट गई। बस चालक चालक द्वारा सन्तुलन खो जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी। श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोगों ने दबे श्रमिकों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 35 श्रमिक घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलो में 10 श्रमिक गंभीर रूप मे घायल हुए हैं। लॉकडाउन खुलने पर ये मजदूर बस द्वारा राजस्थान से राठ अपने घरों को वापस लौट रहे थे।
 
 '