Today Breaking News

मेरठ में कर्नल कोरोना पॉजिटिव, सेना की कॉलोनी सील

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मेरठ. मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती 510 आर्मी बेस वर्कशाप के कर्नल के कोरोना संक्रमित होने की सूचना से सेना में हड़कंप मच गया है। पश्चिम यूपी सब एरिया, तीनो डिव और सभी कोर में सेना ने हाई अलर्ट कर दिया है। संक्रमित कर्नल की कॉलोनी को सील कर दिया है। संपर्क के जवानों और कर्मचारियों को क्वारंटाइन करा दिया गया है। कर्नल के परिजनों का जल्द सैंपल लिया जाएगा। निगरानी में ले लिया गया है।

पश्चिम यूपी सब एरिया के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सैन्य क्षेत्रों में तो पहले से सतर्कता बरती जा रही है। अब मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कर्नल के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया है। कर्नल 510 आर्मी बेस वर्कशाप से संबंधित हैं। उनकी कॉलोनी को प्रोटोकाल के तहत सील करने का आदेश दिया गया था। साथ ही उनके साथ के जवान-कर्मचारी को क्वारंटाइन करा दिया गया है।

मिलिट्री हॉस्पिटल में हो चुकी है पूर्व सैनिक की मौत : मिलिट्री हॉस्पिटल में बुधवार को ही एक पूर्व सैनिक की मौत हो चुकी है। पूर्व सैनिक की मौत की भी पहली घटना है।