Today Breaking News

पूर्व मंत्री व सपा विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई के बाद उनके भाई और पोती भी पॉजिटिव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. पूर्व मंत्री और जौनपुर के शाहगंज से विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई के बाद उनके भाई संजय यादव एडवोकेट और उनकी पोती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ललई इस समय लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। ललई के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के कई लोगों की सैंपलिंग हुई थी। अभी कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकि है। 

दो दिन पहले मंगलवार को ललई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जौनपुर में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की श्रद्धांजलि सभा समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद ललई ने थकान की शिकायत की थी। इसके बाद लखनऊ में उनके सैंपल की जांच हुई।

ललई के परिजनों ने बताया था कि उल्टी, घबराहट, गले में खराश और पसीना छूटने लगा। उनके भाई एडवोकेट संजय यादव के पक्खनपुर आवास पर ही सीएचसी के चिकित्सक और निजी अस्पताल के डॉ. जावेद अहमद ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। ईसीजी के बाद उनका इलाज बड़े अस्पताल में कराने की सलाह दी गयी। 

परिजनों का मानना था कि भागदौड़ अधिक होने पर कमजोरी और हरारत की बात कर रहे थे। इसी बीच वह लखनऊ चले गये। सोमवार शाम को उन्हें केजीएमसी में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। 

इसके बाद ललई के परिजनों की सैंपलिंग कराई गई। गुरुवार को भाई संजय और पोती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जाता है कि अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकि है। 

विधायक के साथ ही सपा के वरिष्ठ नेता 70 वर्षीय लल्लन यादव, जगदीश सोनकर, डा.केपी यादव, अवधनाथ पाल समेत कई लोग मौजूद रहे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ललई यादव के घर पर प्रेसवार्ता के बाद उनके साथ नाश्ता-पानी किया। ललई यादव हर पल प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे थे। 
'