गाजीपुर: आज 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें, कुल कोरोना संक्रमित हुए 273
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। जिले में बड़ी संख्या में कोराना संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम शनिवार को भी बना रहा। दोपहर में आई 230 लोगों की रिपोर्ट में कुल 15 पॉजिटिव मिले, इनमे एक महिला भी शामिल है। मरीजों में दो को छोड़कर बाकी 13 प्रवासी हैं। अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 273 हो गई जिसमें से 110 सक्रिय हैं। पिछले पांच दिनों में 84 मरीज मिले हैं। जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से आम लोगों में भी दहशत है। उधर, प्रशासन की ओर से देर शाम तक सभी मरीजों को मोहम्मदाबाद के कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही थी।
शनिवार को मिले मरीजों में कासिमाबाद ब्लाक में आठ मरीज मिले हैं। जिसमें इमामुद्दीनपुर गांव में एक महिला समेत दो लोग मिले हैं। उहोरी गांव में एक, बुधनपुर में एक, फतेहपुर में दो, बधईपुर में एक तथा शाहबाजपुर में एक मरीज मिला है। इन सभी मरीजों की 16 जून को सैंपलिंग गई थी जिसमें से तीन पहले से ही क्वारंटीन थे। सदर ब्लाक के सिकंदरपुर में एक मरीज मिला है। इसकी 18 जून को तबियत खराब होने के बाद सैंपल लिया गया था। बारचवर ब्लाक के सिउरी अहमट में संक्रमित मिले युवक की 17 जून को सैंपलिंग की गई थी।
वह मुंबई से आया था। देवकली ब्लाक में तीन मरीज मिले हैं। जिसमें करंडा थाना क्षेत्र के बंजारी और रसूलपुर गांव में एक-एक तथा नंदगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक मरीज मिला है। मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार में एक तथा रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव में एक मरीज मिला है। इन सभी की 16 जून को ही सैंपलिंग की गई थी। ये लोग भी बाहर से आए थे। इनमें से चार को प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन किया गया था।
मरीजों की संख्या पर नजर डालें तो पिछले पांच दिन में जबरदस्त संख्या बढ़ी है। 16 जून को 19 मरीज, 17 जून को 20, 18 जून को 20, 19 जून को 10 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी सी मौर्या ने बताया कि अभी लग रहा है कि मरीजों संख्या और बढ़ेगी सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए।