गाजीपुर: कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर तलवल स्थित 220 केवी उपकेंद्र पर सोमवार को सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक बसबार अनुरक्षण कार्य होने के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रविवार को तलवल एसडीओ कमलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इससे गाजीपुर, कुंडेसर, भदौरा एवं जमानियां से पोषित होने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रहेगी।
