Today Breaking News

वाराणसी में एक तिहाई अब ग्रीन जोन, जानिये किन मुहल्लों से हटी बैरिकेडिंग


गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. 98 हॉटस्पॉट में करीब एक तिहाई यानी 30 इलाके ग्रीन जोन में आ चुके हैं। इन इलाकों में अब बैरिकेडिंग हटा दी गई है। अन्य मुहल्लों की तरह यहां के लोग अब आवागमन कर रहे हैं। मंगलवार को रोहनिया में शूलटंकेश्वर और कपसेठी भीखमपुर दो नए हॉटस्पॉट बने। इन्हें मिलाकर जिले में 37 रेड जोन हो गए हैं। अब 31 इलाके ऑरेंज में हैं। जानिये कौन कौन से इलाके किस जोन में हैं।

ग्रीन जोन 
मदनपुरा, बजरडीहा, लोहता, गंगापुर, नक्खीघाट, पितरकुंडा, मड़ौली, अर्जुनपुर, रेवड़ी तालाब, सूर्याविला (महमूरगंज), काजीपुरा खुर्द (सोनिया), संजय नगर कालोनी, जेरगुलर (मुकीमगंज), सप्तसागर, काशीपुरा, हरतीरथ, छोटी पियरी, छित्तुपुर, कमालपुरा, सीरगोवर्धन, गोला, जयप्रकाश नगर, शिवाजीनगर (लंका), बागबरियार सिंह, लल्लापुरा, प्रतापपुर (मिर्जामुराद), पठानी टोला, दारानगर, चुप्पेपुर और लच्छीपुर। 

ऑरेंज जोन
सूजाबाद, जमालुद्दीनपुरा, नरिया, शिवाला, चुप्पेपुर, लच्छीपुर, हरदासीपुर (नियार), गड़खड़ा, कांशीराम आवास, लटौनी, रूस्तमपुर, कैथी, रामपुर, खेवसीपुर, कुरौना, दुल्ही गड़ही, हबीबपुरा, माधोपुर (सिगरा), पहाड़पुर, बड़ागांव, हरिभानपुर, सरवनपुर, गुरुधाम कॉलोनी, बरनी, महगांव, चिरईगांव, गौरा, जाठी, जगदीशपुर, चौबेपुर खुर्द और विट्ठलपुर। 

रेड जोन
छितौना, उमरहां बराई, बरथरा कला, माधोपुर (सिसवा), रतनपुर, गाडर, नारायणपुर, खरगीपुर, तुलसी कुंआ, मोकलपुर, हीरामनपुर, सिसवा, रमाकान्त नगर, शिवपुरवा, यमुना नगर (तरना), भेड़वा, छोड़ी घोघली, गायत्रीनगर कालोनी, दनियालपुर, कतुआपुरा, परागडीह (चोलापुर), भवानीपुर, बड़ी पियरी, प्रज्ञानगर कालोनी, जैतपुरा, छित्तमपुर, अमिलो, सरैयां, न्यू कालोनी (सोयेपुर), हरिहरपुर, रतनपुर (बड़ागांव), विष्णु विहार कालोनी (अवलेशपुर), गड़वासी टोला, धरसौना, हनुमान फाटक, भीखमपुर और शूलटंकेश्वर।
'