Today Breaking News

दिल्ली के लिए गोरखपुर से अब प्रतिदिन उड़ान भरेगा इंडिगो का विमान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर। इंडिगो का विमान 22 जून से रोजाना दिल्ली की उड़ान भरेगा। अभी सप्ताह में केवल तीन दिन ही उड़ान है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इंडिगो ने पांच जून से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में चार दिन कर दी थी। बाकी बचे तीन दिन वही विमान दिल्ली की उड़ान भरता है।

हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन ही होगी उड़ान
इंडिगो के अधिकारियों ने इसमे बदलाव करते हुए दिल्ली के लिए सातों दिन की फ्लाइट कर दी है। तय हुए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर एक घंटे बाद यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 20 जून से हैदराबाद की उड़ान पूर्व की ही तरह चार दिन सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को होती रहेगी। केवल उसके शेड्यूल में बदलाव हुआ है। निर्धारित दिन को इंडिगो का विमान दोपहर 2.45 बजे हैदराबाद से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.20 बजे हैदराबाद रवाना होगा। वहीं कोलकाता और प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। शेडयूल तय होते ही उड़ान शुरू हो जाएगी।

एयर इंडिया ने घटा दी है उड़ान
एयर इंडिया का विमान अब सप्ताह में चार दिन ही दिल्ली की उड़ान भरेगा। मंगलवार से नई व्यवस्था प्रभावी होगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ उड़ान के दिन कम हुए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली जाएगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान नहीं होगी।

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर, जेएनएन। इंडिगो का विमान 22 जून से रोजाना दिल्ली की उड़ान भरेगा। अभी सप्ताह में केवल तीन दिन ही उड़ान है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इंडिगो ने पांच जून से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में चार दिन कर दी थी। बाकी बचे तीन दिन वही विमान दिल्ली की उड़ान भरता है।

हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन ही होगी उड़ान
इंडिगो के अधिकारियों ने इसमे बदलाव करते हुए दिल्ली के लिए सातों दिन की फ्लाइट कर दी है। तय हुए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर एक घंटे बाद यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 20 जून से हैदराबाद की उड़ान पूर्व की ही तरह चार दिन सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को होती रहेगी। केवल उसके शेड्यूल में बदलाव हुआ है। निर्धारित दिन को इंडिगो का विमान दोपहर 2.45 बजे हैदराबाद से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.20 बजे हैदराबाद रवाना होगा। वहीं कोलकाता और प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। शेडयूल तय होते ही उड़ान शुरू हो जाएगी।

एयर इंडिया ने घटा दी है उड़ान
एयर इंडिया का विमान अब सप्ताह में चार दिन ही दिल्ली की उड़ान भरेगा। मंगलवार से नई व्यवस्था प्रभावी होगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ उड़ान के दिन कम हुए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली जाएगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान नहीं होगी।

दिल्ली के लिए

इंडिगो
आगमन - सुबह 9.30 बजे
प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 11.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

एयर इंडिया
आगमन -दोपहर बाद 03.15
प्रस्थान - शाम 04.00 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 01.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 02.30 बजे

इंडिगो
आगमन - सुबह 9.30 बजे
प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 11.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.15
प्रस्थान - शाम 04.00 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 01.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 02.30 बजे
'