गाजीपुर में आज दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कोरोना मरीजों की संख्या 154 पहुंची
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गाजीपुर के संक्रमितों में एक सादात विकास खंड के प्यारेपुर तथा दूसरा दुल्हपुर के धनेशपुर का रहने वाला है। 28 और 29 मई को दोनों मुंबई से आए थे। इन्हें मुहम्मदाबाद में इलाज के लिए भेजा गया है।
शुक्रवार को दो कोराना संक्रमितों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 154 तक पहुंच गई है। इनमें से 68 ठीक हो गए है। 86 मरीज अब भी एक्टिव हैं। जिनका मुहम्मदाबाद लेवल वन अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर शहर के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में बाहर से आए बड़ी संख्या में प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की प्रकिया भी चल रही है। शुक्रवार को अब तक 57 सैंपल लिए जा चुके हैं।
