Today Breaking News

वाराणसी में पति-पत्नी समेत चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी में पति-पत्नी समेत चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में अवधगर्वी (सोनारपुरा) के एक अधिवक्ता और शिवपुर की गृहणी शामिल है। नए मामलों के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या 246 हो गयी है। इसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 152 मरीज स्वथ्य हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। 

जिला प्रशासन के अनुसार बुधवार को बीएचयू लैब से 229 सैंपल की रिजल्ट मिली। इसमें जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें 37 वर्षीय युवक मंडुवाडीह के कृष्णा नगर कॉलोनी का रहने वाला है। वह निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बुखार आने पर जांच कराई थी। इसके बाद सैंपलिंग हुई थी। उसकी 34 वर्षीय पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। 

तीसरी मरीज 48 वर्षीया महिला शिवपुर के भवानीपुर की रहने वाली गृहणी है। वह कुछ दिन पहले अपनी कार से गाजियाबाद से लौटी थी। लक्षण महसूस होने पर अपनी जांच कराई थी। चौथा 50 वर्षीय व्यक्ति भेलूपुरा के अवधगर्वी (सोनारपुरा) का रहनेवाला है। पेशे से अधिवक्ता है। वर्तमान में वह बीएचयू हॉस्पीटल में भर्ती है।

मंडुवाडीह का कृष्णानगर नया हॉटस्पॉट
मंडुवाडीह का कृष्णा नगर कॉलोनी नया हॉटस्पॉट बन गया है। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 125 हो गयी है। वहीं गायत्री नगर कॉलोनी और तुलसी कुआं हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गए। इससे 61 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। इसमें 22 ऑरेंज और 42 रेड जोन में हैं। 

तीन और लोग स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज 
बीएचयू अस्पताल में भर्ती 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फ़ॉलोअप सैंपल का रिजल्ट निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वथ्य घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज मरीज गाडर, छितमपुर एवं देवराई के रहने वाले हैं।

148 लोगों की हुई सैंपलिंग
जनपद में बुधवार को 148 सैंपल कलेक्ट किये गए। इससे अब तक 7213 सैंपल कलेक्ट किये जा चुके है। 6702 का रिजल्ट मिल चुका है। 511 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है।

'