Today Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर सरकार पर साधा निशाना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। बाद में सदर, मुहम्मदाबाद व कासिमाबाद में राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम को सौंपा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार से किसान, जवान, मजदूर, बेरोजगार सब परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। समय आने पर जनता माफ नहीं करेगी। देश की जनता इनका फैसला 2022 के चुनाव में अवश्य ही करेगी। शफीक अहमद, राकेश राय, रामनगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह, मनीष कुमार राय, राजीव सिंह, अनुराग पांडेय, अनीश अहमद, अजय श्रीवास्तव, रतन तिवारी आदि थे। मुहम्मदाबाद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को सौंपा। 

शहीद पार्क से पीसीसी आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। श्री सांकृत ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। डीजल-पेट्रोल की बेतहासा मूल्यवृद्धि कर सरकार ने कोरोना महामारी से परेशान लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। आने वाले चुनाव में जनता इनका हिसाब अवश्य लेगी। गिरिजादत्त दूबे, असलम खां, हबीब अहमद, सुकुरूल्लाह वारसी, अनुज कुमार राय, अजय कुमार दूबे, जहांगीर खां आदि थे। 

कासिमाबाद: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी रमेश मौर्या को सौंपा। बताया कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है।  जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क बार बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। कासिमाबाद तहसील प्रभारी सतीश उपाध्याय, जिला महासचिव विभूति राम, ओम प्रकाश राजभर, नागेंद्र प्रताप सिंह,  केके मौर्या,  हृदय नारायण राजभर आदि थे।
'