Today Breaking News

कलुआ को आज भी है विकास दुबे का इंतजार, जानिए कौन है ये

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर। विकास दुबे का इंतजार करने वाला भले ही कोई न हो मगर उसके पालतू कुत्ते कलुआ आज भी उसके इंतजार में उदास बैठा रहता है। तीन जुलाई को विकास दुबे की कोठी गिरने के बाद भी वह मलबे के इर्द-गिर्द ही घूमता है। फिलहाल गांव में रहने वाले अन्य लोग उसे रोटी खिला देते हैं।

बता दें कि विकास दुबे का यह पालतू कुत्ता कलुआ इसी कोठी में बड़ा हुआ। मकान ढहाने के साथ ही उसका घर भी उजड़ गया। हालांकि वह अब भी उस कोठी से अलग नहीं हो सका है। वह मलबे में और उसके बाहर पड़ी खाट पर बैठकर ढहाई गई कोठी को देखता रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि कलुआ इतना समझदार है कि जब गांव में पुलिस टीम या अधिकारी जांच करने पहुंचते हैं तो वह गांव में निकल जाता है और जब अधिकारी और टीमें निकल जाती हैं तो वह वापस कोठी के मलबे में पहुंच जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक वह रात में मलबे में ही रहता है। उसकी ये हालत और वफादारी देख कर लोगो का मन भर जाता है.


विकास दुबे के पैसा का हिसाब रखने वाला जय गिरफ्तार :
बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके करीबी ब्रह्ननगर के कारोबारी जयकांत बाजपेई को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर विकास को कारतूस सप्लाई करने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जा चुके बउवन के जीजा डब्बू को भी दबोच लिया गया। दोनों के खिलाफ षड्यंत्र रचने और आर्म्स एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विजय नगर से तीन लावारिस लग्जरी कारें बरामद की थीं। 

जांच की गई तो पता चला कि कारें जय की हैं। यह भी साफ हुआ कि जय के विकास से करीबी रिश्ते हैं। वह दुबे के फंड मैनेजर की तरह काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने जय के असलहा और कारतूस की जांच शुरू की। एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक जय के घर से 20 से ज्यादा कारतूस कम पाए गए। पूछताछ में ठीक जवाब नहीं दे सका। पुलिस औऱ एसटीएफ की संयुक्त टीम की जांच में सामने आया कि जय बाजपेई ने घटना से कुछ दिन पहले विकास को कारतूस सप्लाई किए थे। वह विकास के पैसों को ब्याज पर लगाने के साथ बीसी में भी चलाता था।

'