Today Breaking News

वाराणसी में कोरोना विस्फोट 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, कई पुलिस और पीएसी के जवान संक्रमित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। वाराणसी में शनिवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। एक दिन में सर्वाधिक 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 1200 के पार चली गई। अब बनारस में संक्रमितों की संख्या 1206 हो गई है। इसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इससे डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 523 हो गई है। फिलहाल एक्टिव केस 652 हैं। 

जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार को 1108  लोगों का सैंपल मिला। इसमें 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव लोगों में सबसे ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान हैं। चार बीएचयू सिक्योरिटी गार्ड, 13 पीएसी के जवान, लंका थाने के चार पुलिसकर्मी, एक एसआई, बीएचयू चौकी का पुलिसकर्मी शामिल है। 

इसके अलावा आठ साल की बच्ची, पार्वतीपुर कालोनी लक्सा का कपड़ा व्यवसायी, परिवहन विभाग का कर्मचारी, लोन रिकवरी एजेंट, टेंट दुकानदार, निजी अस्पताल के कर्मचारी, पान दुकानदार, छात्र, मेडिकल शाप दुकानदार, बीएचयू ट्रामा सेंटर का वार्ड ब्वाय, अर्दली बाजार का मोटर पार्टस दुकानदार, होटल का सिक्योरिटी, दुर्गाकुंड स्थित नामी कोचिंग संस्थान का कर्मचारी और दिल्ली में काम करने वाला कर्मचारी संक्रमित है। कई हाउस वाइफ की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

वाराणसी में पेंडिंग केस भी बढ़ गए हैं। फिलहाल 2345 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज लिये गए 635 आरटीपीसीआर सैंपल इसमें शामिल नहीं है। शनिवार को 1573 लोगों का सैंपल लिया गया।

इन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
1-पार्वतीपुरी कॉलोनी गुरूबाग थाना लक्सा निवासी 74 वर्षीय वस्त्र व्यवसाई
2-भगवानपुर लंका निवासी 38 वर्षीय पुरुष
3-लच्छिपुरा कॉलोनी अंधरापुल थाना कैंट निवासी 60 वर्षीय पुरुष
4-नगवा हनुमान मंदिर चौराहा लंका निवासिनी 34 वर्षीय हाउसवाइफ
5-काशीपुर रोहनिया निवासी परिवहन विभाग में कार्यरत 55 पुरुष
6-भूलनपुर थाना मंडुआडीह निवासी 36 वर्षीय पुरुष
7-बिशुनपुर निवासी 51 वर्षीय पुरुष
8-हनुमान फाटक आदमपुर निवासी 20 वर्षीय महिला
9-सलारपुर सारनाथ निवासी सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला 49 वर्षीय पुरुष
10-हुकुलगंज कैंट निवासिनी 32 वर्षीय महिला
11-पंचवटी चाणक्यपुरी कॉलोनी रामनगर निवासी 50 वर्षीय पीएससी 36 वाहिनी का जवान
12- होमी भाभा सेंटर सुंदर बगिया लंका मैं कार्यरत 25 वर्षीय पुरुष
13-चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 49 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड
14-चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 44 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड
15-चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू लंका में कार्यरत 46 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड
16-महेश नगर सामने घाट का निवासी लोन रिकवरी का कार्य करने वाला 45 वर्षीय पुरुष
17-औरंगाबाद थाना चेतगंज निवासी 70 वर्षीय पुरुष
18-जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासिनी टेंट व्यवसाई 30 वर्षीय महिला
19-शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा निवासी 30 वर्षीय निजी हॉस्पिटल का वार्ड बॉय
20-काली मंदिर पांडेपुर थाना कैंट निवासी 28 वर्षीय पान विक्रेता
21-कंदवा थाना मंडुवाडीह निवासी 17 वर्षीय छात्र
22-धर्मशिला अपार्टमेंट सत्यम नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना लंका निवासी 30 वर्षीय दवा विक्रेता
23-धर्मशिला अपार्टमेंट सत्यम नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना लंका निवासी 33 वर्षीय दवा विक्रेता
24-जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासी 32 वर्षीय पुरुष
25-जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासिनी 50 वर्षीय महिला
26-जनसा बाजार सेवापुरी थाना जनसा निवासी 57 वर्षीय पुरुष
27-सुंदर बगिया बीएचयू लंका निवासी 22 वर्षीय ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड का वार्ड बॉय
28-पीएसी भुल्लनपुर 21 वर्षीय जवान
29-बैरक भुल्लनपुर में रहने वाला 21 वर्षीय जवान
30-पीएससी भूलनपुर का 42 वर्षीय जवान
31-पीएसी भूलनपुर का 22 वर्षीय जवान
32-पुलिस चौकी नाटी इमली का 43 वर्षीय पुलिस सब इंस्पेक्टर
33-चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू में कार्यरत 58 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड
34-अर्दली बाजार कैंट निवासी 72 वर्षीय मोटर पार्ट्स का दुकानदार
35-लक्ष्मी निवास थाना चेतगंज निवासिनी 54 वर्षीय हाउसवाइफ महिला
36-डुमरी रामनगर निवासी 55 वर्षीय होटल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड
37- सुभाष लॉज थाना लंका निवासी 25 वर्षीय बीएचयू चौकी का कर्मचारी
38- रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 42 वर्षीय पुरुष
39- रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 20 वर्षीय पुरुष
40-रविंद्र पुरी कॉलोनी लेन नंबर 8 भेलूपुर निवासी 51 वर्षीय पुरुष
41- काशीपुरा थाना चौक निवासी 54 वर्षीय पुरुष
42-आकाश बिल्डर लहरतारा निवासी 68 वर्षीय पुरुष
43-गणेशमहाल मीरघाट थाना दशाश्वमेध निवासिनी 45 वर्षीय महिला
44-माधोपुर सिगरा निवासिनी 47 वर्षीय महिला
45-नैपूराकला थाना लंका निवासी 28 वर्षीय पुरुष
46-कबीरचौरा थाना कोतवाली निवासिनी 35 वर्षीय महिला
47-माधोपुर सिगरा निवासी 38 वर्षीय पुरुष
48-तुलसी ग्रीन अपार्टमेंट पिशाचमोचन रमाकांत नगर थाना चेतगंज निवासी 46 वर्षीय पुरुष
49-रुद्रा टावर सुंदरपुर लंका निवासी 18 वर्षीय पुरुष
50-महमूरगंज थाना सिगरा निवासी 63 वर्षीय पुरुष
51-धनवंतरी नगर सामनेघाट लंका निवासी 27 वर्षीय पुरुष
52-सिगरा थाना निवासी 32 वर्षीय पुरुष
53-जीजीआईसी बादशाहबाग कॉलोनी लाजपत नगर मलदहिया सिगरा निवासिनी 70 वर्षीय हाउसवाइफ महिला
54- पीएससी भूलनपुर का 37 वर्षीय जवान
55-पीएससी भूलनपुर का 49 वर्षीय जवान
56-पीएससी भूलनपुर का 21 वर्षीय जवान
57-आरकेपुरम कर्मजीतपुर लॉ कॉलेज सुंदरपुर के पास निवासी 27 वर्षीय पुरुष
58-नरिया लंका निवासी 48 वर्षीय निजी कोचिंग का कर्मचारी
59-कोनिया सट्टी थाना आदमपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष
60-पीएससी भूलनपुर का 45 वर्षीय जवान
61-पीएससी भूलनपुर का 46 वर्षीय जवान
62-लंका थाना का 27 वर्षीय कांस्टेबल
63-लंका थाना का 44 वर्षीय कांस्टेबल
64-लंका थाना का 24 वर्षीय कांस्टेबल
65-लंका थाना का 27 वर्षीय कांस्टेबल
66-पीएससी भूलनपुर का 47 वर्षीय जवान
67-पीएससी भूलनपुर का 41 वर्षीय जवान
68-पीएससी भूलनपुर का 49 वर्षीय जवान
69-रूस्तमपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष
70-जैतपुरा निवासी 60 वर्षीय पुरुष
71-नवापुरा मैदागिन निवासी 49 वर्षीय पुरुष
72-8 वर्षीय बालिका
73-गंगापुर मार्केट थाना रोहनिया निवासी 32 वर्षीय निजी हॉस्पिटल का कर्मचारी
74-खोजवा थाना भेलूपुर निवासी 24 वर्षीय पुरुष
75- रेलवे कॉलोनी छित्तूपुर थाना सिगरा निवासी 23 वर्षीय पुरूष
76-पूरा रघुनाथपुर बाबतपुर थाना फूलपुर निवासी 34 वर्षीय पुरुष
77-दारानगर थाना कोतवाली निवासिनी 60 वर्षीय महिला
78- रमेश नगर कॉलोनी नई बस्ती पांडेपुर थाना कैंट निवासी 36 वर्षीय पुरुष
79- महामना पूरी कॉलोनी लंका निवासी 48 वर्षीय किसान
80-पत्थरगली जतनबर बंगाली बाड़ा निवासी 45 वर्षीय पुरुष
81-बछाव बाजार निवासिनी 45 वर्षीय महिला
82-एच11 ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर निवासी 46 वर्षीय पुरुष
83-धर्मकुप मीरघाट निवासी 33 वर्षीय पुरुष
84-साईं अपार्टमेंट प्लॉट नंबर 401 छोटी गैबी निवासी 32 वर्षीय पुरुष
85-सरायगोवर्धन चेतगंज निवासी 25 वर्षीय पुरुष
86-नई पोखरी पिशाचमोचन थाना चेतगंज निवासिनी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाली 30 वर्षीय महिला
87-भोजूबीर थाना कैंट निवासी 80 वर्षीय हाउसवाइफ महिला
88-विराट नगर कॉलोनी पांडेपुर थाना कैंट निवासी 35 वर्षीय महिला

'