Today Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू का आरोप, रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे है खुदकशी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि  प्रदेश सरकार द्वारा सवा करोड़ रोजगार देने का दावा झूठा है। भाजपा सरकार प्रदेश के बेरोजगारों और प्रवासी मजदूरों  के साथ छल और धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। जमीनी स्तर पर हालात इतने खराब हैं कि मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

 उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में अकेले बांदा  में 15 से अधिक प्रवासी मजदूर ने ख़ुदकुशी की है। बीते दिन झांसी में भी एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के वजह से आत्महत्या कर ली।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में मजदूर परेशान है। कोई रोजगार नहीं है। न ही  कोई कारगर योजना जमीन पर काम कर रही है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि मजदूर आत्महत्या को मजबूर हैं।  मजदूर विरोधी सरकार उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बुनकर-दस्तकारों का बुरा हाल है। व्यापार बंद है। कांच , पीतल, फ़र्नीचर, चमड़े, होजरी, डेयरी, मिट्टी बर्तन, फिशरी, अन्य घरेलू और लघु उद्योग सभी को तेज झटका लगा है।  उन्होंने सरकार से तत्काल प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने को कहा है।
'