Today Breaking News

पूर्वांचल के लाल राफेल लेकर आ रहे विंग कमांडर मनीष सिंह के गांव में जश्न, आतिशबाजी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया। फ्रांस से आ रही राफेल को हिन्दुस्तान की धरती पर लैंड कराने वाले जांबाज जवानों में से एक बलिया जिला के बांसडीह तहसील क्षेत्र के बकवा गांव निवासी विंग कमांडर मनीष सिंह के गांव में जश्न का माहौल है। बुधवार को गांव के युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की और अपने गांव के लाल की शानदार उपलब्धि पर जश्न मनाया । युवाओं व अन्य लोगों ने मनीष के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई दी। फ्रांस से आ रहे पांच राफेल लड़ाकू विमानों के उड़ान दल में गांव के मनीष शामिल हैं। 

38 वषींय मनीष सिंह के पिता सेवानिवृत सैनिक मदन सिंह व माता उमिंला देवी के साथ परिवार के अन्य लोगों को युवाओं ने बधाई देते हुए खुशी मनाई।फ्रांस से आ रहे राफेल के स्वागत में पूरा देश खुशी मना रहा है वहीं बकंवा गांव में जश्न का माहौल है। लोग मनीष के परिवार के साथ एक-दूसरे को बधाई दे रहे है। बांसडीह क्षेत्र व जनपद में बकंवा गांव के लाल मनीष की चर्चा हो रही है। 

गांव के लोगों ने कहा कि उनका मनीष देश के उन जांबाज पायलटों में शामिल हैं, जिन्होंने फ्रांस से राफेल लेकर भारत के लिए उड़ान भरी हैं। जिसका हम सभी को गर्व है। बलिया की  बागी धरती ने एक बार फिर देश में अपनी बादशाहत कायम किया है।

फ्रांस से उड़ान भरने से पहले मनीष ने पिता मदन सिंह से बातचीत कर बताया कि वह शीघ्र ही राफेल लेकर भारत आने वाले हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश सिंह ने बताया कि भइया को छह माह के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजा गया था। लॉकडाउन होने से तीन महीने और वहां रूकना पड़ा।
मां बोली, बेटे की उपलब्धि पर नाज
राफेल ला रहे मनीष सिंह  की पत्नी कंप्यूटर इंजीनियर वृत्तिका सिंह इस समय अपने बेटे सात वर्षीय  काविन सिंह के साथ लखनऊ में है। मनीष सिंह के पिता मदन सिंह व मां उर्मिला देवी बेटे की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। मदन सिंह ने कहा, यह मेरे लिए नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मां उमिंला देवी ने भगवान को याद करते हुए कहा कि मेरा बेटा पूरे देश का बेटा है। देश की सेवा व हिफाजत ही सवोंपरी है।  यह गौरव परिवार, गांव व जनपद के साथ पूरे देश का हैं। परिजनों प्रियंका, अंकिता खुशी से भाव विभोर होकर मनीष को जनपद व देश की शान बताया। गांव के युवा निखिल सिंह, संतोष सिंह, नवलेश सिंह, रत्नेश सिंह, अविनाश सिंह, निकेत सिंह, बजरंगी सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने मनीष को बधाई देते हुए देश का गौरव बताया।
'