Today Breaking News

राशन वितरण की तारीख एक दिन बढ़ी, सितम्बर में अगस्त का भी चना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. खाद्य विभाग ने मौजूदा माह में राशन वितरण की तारीख एक दिन बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी है। वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को सितम्बर माह में प्रति कार्ड दो किलो चना दिया जाएगा।
अपर आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा है कि कुछ जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सभी लाभार्थियों को अनाज वितरित नहीं हुआ है। इसको देखते दूसरे वितरण चक्र की मियाद एक दिन बढ़ा दी गई है। इसके अलावा अगस्त माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को चने का वितरण नहीं हो सका है। अब सितम्बर माह में अगस्त माह का भी चना दिया जाएगा।