Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5463 नए मामले, 76 मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 3217 हुई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले अब प्रतिदिन 5000 से अधिक आ रहे हैं। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 5898 नए मामले सामने आए थे। वहीं गुरुवार को यह संख्या थोड़ी कम रही और 5463 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। इस तरह अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 8 हजार 419 तक पहुंच गई है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5463 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान राज्य में 76 और मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इस तरह इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 3217 हो गई है।

अवस्थी ने बताया कि  2 लाख 8 हजार 419 में से कुल 1 लाख 52 हजार 893 लोग इलाज के बाद पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 73.19 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 52 हजार 309 हो गई है। इन सभी का इलाज चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग होम आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो रहे हैं। राज्य में मेडिकल सर्विलांस का काम भी तेजी से चल रहा है।

1.50 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना यूपी
अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर 50 लाख से अधिक कोरोना सैंपल्स की जांच हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में कुल 1 लाख 38 हजार 378 नमूनों की जांच हुई। अबतक राज्य में 50 लाख 80 हजार 205 कोरोना सैंपल्स की टेस्टिंग हम कर चुके हैं। अवस्थी ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 1 लाख 40 हजार सैंपल्स की जांच हो रही है। बड़े राज्य और जनसंख्या अधिक होने के कारण सीएम योगी ने इसे 2 लाख तक करने के निर्देश दिए हैं।