Today Breaking News

शीर्ष नेता अमर सिंह के निधन पर CM योगी, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी ने दु:ख जताया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा बने अमर सिंह के आज सिंगापुर में निधन पर उत्तर प्रदेश तथा देश के शीर्ष नेता शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर सिंह जी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

रक्षामंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शोक अमर सिंह के व्यक्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट पर अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। अमर सिंह के निधन पर दुखी राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सभी दलों में मित्रता थी। उनके राजनाथ शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह तो पूरे राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि। अखिलेश यादव ने बेहद दुख जताया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अमर सिंह के निधन पर बेहद दुख हुआ। उन्होंने गहरा दु:ख व्यक्त किया और कहा कि परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं हैं। मैं इस दुखद क्षण में संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अमर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता अमर सिंह जी के स्वर्गवासी होने पर विनम्र श्रद्धांजलि अॢपत करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

'