Today Breaking News

वाराणसी में ट्रक से भि़ड़ंत के बाद बोलेरो के उड़े परखचे, पटना जा रहे छह लोग घायल, एक गंभीर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में रोहनिया के राजातालाब मेहंदीगंज मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। भिड़ंत में बोलेरो के परखचे उड़ गए। बोलेरो सवार छह लोग घायल हैं। 
बताया जा रहा है कि सोलापुर महाराष्ट्र बोलेरो से कुछ लोग पटना जा रहे थे। इसी दौरान राजातालाब मेंहदीगंज मोड़ पर मोहनसराय की तरफ से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार लोग फंस गए। 

आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। गंभी रूप घायल भगवान मिशाल, पोपट मिशाल, लक्ष्मण, योगेश, बाबर, रमेश और दत्तात्रेय को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भगवान मिशाल को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए रोड पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया  है।