Today Breaking News

CM योगी का गोंडा दौरा आज, कोविड-19 हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन, बाढ़ की भी करेंगे समीक्षा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी यहां दिन में तीन बजे  जिला अस्पताल में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराह्न् 2:45 बजे  हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम तीन बजे जिला अस्पताल में कोविड-19 हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न् 3.15 बजे से 4.15 बजे तक मंडल के आयुक्त, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, मंडल के जनपदों के सभी जिलाधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ के साथ कोविड-19 व बाढ़ के संबंध में बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से सांय 4.25 बजे  हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचकर 4.30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि समीक्षा के दौरान स्वास्थ विभाग के दो अफसरों पर कार्रवाई हो सकती।