Today Breaking News

मंदिर में बाबा बनकर छुपे विकास दुबे के साथी ने खोले कई राज, जानिए क्या-क्या हुआ खुलासा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। बिकरू में जब विकास दुबे ने पूरा जाल बिछाकर हमला किया था तो वहां पर 50 असलहों से पुलिस पर फायरिंग हुई थी। मगर अब तक पुलिस सिर्फ सात असलहे ही बरामद करा सकी है। जिसमें से पांच वह असलहे हैं जो पुलिस से लूटे गए थे। 
10 अगस्त को चित्रकूट से विकास के गुर्गे 50 हजार के इनामी बालगोविंद को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बालगोविंद ने बताया कि 2 जुलाई की रात पुलिस पर जब हमला हुआ था। उससे पहले 11 बजे रात में विकास ने उसे कोठी पर बुलाया। जब वह कोठी पहुंचा तो वहां पर 50-60 लोग पहले से मौजूद थे। सभी के हाथों में पहले से बंदूक, पिस्टल, तमंचे आदि मौजूद थे। बालगोविंद ने जो जानकारी पुलिस को दी। उसके अनुसार घटना वाले दिन पुलिस पर हमला करने के लिए 50 असलहा मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू कि तो पुलिस से लूटी गई ग्लॉक पिस्टल, एके 47 और एक राइफल बरामद की है। उसके अलावा एक पिस्टल, तमंचे आदि बरामद किए हैं। 

कोर्ट में दिखाने होंगे असलहा 
जब इस मामले में कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा तब पुलिस को उन असलहों को पेश करना होगा। जिससे पुलिस पर हमला हुआ था। उसी के आधार पर पुलिस को आरोपितों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

अब तक कितने मारे गए
- विकास दुबे, बिकरू गांव, थाना चौबेपुर

- राजाराम उर्फ प्रेमप्रकाश, बिकरू गांव, थाना चौबेपुर

- अमर दुबे, बिकरू गांव, थाना चौबेपुर

- प्रभात मिश्रा, बिकरू गांव, थाना चौबेपुर

- बउआ उर्फ प्रवीन दुबे, बिकरू गांव

- अतुल दुबे, बिकरू गांव 

अब तक गिरफ्तार हुए आरोपित 

- श्यामू वाजपेई, बिकरू गांव

- छोटू शुक्ला, कंजती गांव, थाना चौबेपुर

- शशिकांत, बिकरू गांव

- जहान यादव, गांव निवादा, थाना चौबेपुर

- दयाशंकर अग्निहोत्री, बिकरू गांव

- राहुल पाल, गांव नारेपुरवा मैथा, शिवली, कानपुर देहात

- क्षमा पत्नी संजय उर्फ संजू दुबे, बिकरू

- खुशी पत्नी अमर दुबे, बिकरू गांव

- रेखा अग्निहोत्री पत्नी दयाशंकर, बिकरू गांव

- संजय दुबे, बिकरू गांव

- सुरेश वर्मा, बिकरू गांव

- शांति देवी पत्नी रमेश चंद्र, बिकरू गांव

- कृष्ण कुमार, ग्राम तुमरौल गिरधापुर, जिला हापुड़

- गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी, ग्राम कुढ़वा, शिवली, कानपुर देहात

- सुशील कुमार तिवारी, ग्राम कुढ़वा थाना शिवली

- शिवम उर्फ दलाल दुबे, बिकरू गांव

- जयकांत बाजपेयी, ब्रहमनगर, कानपुर नगर

- प्रशांत कुमार उर्फ डब्बू, कोहना, कानपु नगर

- बालगोविंद दुबे, बिकरू गांव

- विनय तिवारी, गांव अलवारा, जिला कौशांबी

'