Today Breaking News

गाजीपुर: तस्करी के लिए बिहार जा रही 80 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. लॉकडाउन में क्षेत्र में भ्रमण कर रहें गहमर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक मैजिक वाहन में शराब लेकर बिहार जा रहा है, वहीं गहमर थानाध्‍यक्ष विमल कुमार मिश्रा व बारा चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बीर बाबा मंदिर के सामने स्‍कार्पियो गाड़ी व टाटा मैजिक में 80 पेटी शराब लेकर जा रहें थे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 
पकड़े गये तस्करो में आजमगढ़ जनपद के सरायख्‍वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा निवासी मोरख यादव, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ओबारपुर गांव निवासी अवनीश यादव, गौराबादशाहपुर जनपद के महिमापुर थाना क्षेत्र के सलोनी गांव निवासी अनिल कुमार यादव उर्फ लालू, जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र पोखरियापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव उर्फ बाबा है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा व आठ बोरी नमकीन बरामद किया। चारो अभियुक्‍तो को लिखापढी कर जेल भेज दिया गया है।