गाजीपुर: 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीन लुटेरों के साथ बाइक को किया बरामद
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। जमानियां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना के 12 घंटे के अंदर ही तीन लुटेरों के साथ बाइक बरामद कर लिया है। सोमवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जमानियां पुलिस बरुईन नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबीर की सूचना मिली कि कुछ शातिर लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।
पुलिस ने पुलिया के पास घेराबंदी किया तभी एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस के रोकने पर मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दिये लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों में जमानियां कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव निवासी सौरभ सिंह, अरुण यादव और धुस्का गांव निवासी अजय प्रताप सिंह हैं1 इनके पास से लूट की बाइक व एक सफेद धातु की चेन बरामद किया गाय है।
अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 16 अगस्त को असैचंदपुर पुलिया से बाइक की लूट की थी हम लोग अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक लूट की घटना को अंजाम देते थे। टीम में जमानियां कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह, उप निरीक्षक मंशा गुप्ता, उप निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी शामिल थे। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर राजीव सिंह को शाबासी भी दिया।
