गाजीपुर: सर्विलांस की मदद से महज 5 दिनों में लूट कांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। नोनहरा पुलिस ने स्कॉर्पियो लूट मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व लूटी गई स्कार्पियो एवं 2 अवैध असलहे बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर नोनहरा क्षेत्र के कादीपुर पेट्रोल पंप के पास बीती रात सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 5 दिन पहले हुए स्कार्पियो लूट मामले का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार विशाल कुमार नटराज, शुभम सिंह साव, विक्कू कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह और अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि बीते 21 अगस्त को एक स्कार्पियो बुक करके विशाल और अरविंद वाराणसी से गाजीपुर के लिए चले और घटनास्थल तलिया पहुंचने पर विशाल पेशाब करने के बहाने गाड़ी को रुकवाया और वादी इंद्रजीत को धक्का देते हुए गाड़ी छीन कर फरार हो गया। इस मामले में सर्विलांस की मदद से जनपद पुलिस ने अभियुक्तों को धर दबोचा और लूटी गई स्कॉर्पियो एवं दो असलहे बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों के ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं ।
