गाजीपुर: एसपी ने किया 5 दारोगा व 24 कांस्टेबलो का स्थानांतरण
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को कानून व्यवस्था को चुस्त–दुरूस्त बनाये रखने के लिए पांच उपनिरीक्षक और 24 कांस्टेबलो का स्थानांतरण कर दिया है।
जिसमें एसआई विनय सिंह जमानिया थाना से चौकी प्रभारी अभईपुर थाना जमानिया, एसआई प्रमोद गुप्ता को थाना भुडकुड़ा से चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भुड़कुड़ा, एसआई हरिनारायण शुक्ला को थाना नोनहरा से थाना भुड़कुड़ा, एसआई इष्टदेव पांडेय को थाना बिरनो से थाना बहरियाबाद, एसआई सुरेंद्र कुमार को थाना बहरियाबाद से थाना बिरनो, सिपाही रूद्रप्रसाद दुबे, अरबिंद कुमार शुक्ला, सूर्यबली, कमलेश यादव, जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी अभईपुर थाना जमानियां तथा कृष्णा, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पटेल, राकेश कुमार, विजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी धन्नीपुर थाना करंडा, सिपाही लालबहादुर,
बजरंग बहादुर, अरूण कुमार को थाना सुहवल में तैनात किया गया है। अजय कुमार को पुलिस लाइन से रेलवे चौकी थाना जमानियां, सिपाही श्याम कुमार थाना बरेसर से थाना सुहवल, सिपाही प्रदीप कुमार को चौकी देवरिया से पुलिस लाइन, आजाद हिंद को जमानियां से पुलिस लाइन, अरूण कुमार पासवान को मुहम्मदाबाद से चौकी बारा, सिपाही शादाब को पुलिस लाइन से थाना जमानियां, दीलीप कुमार को चौकी बारा से थाना जमानिया, सिपाही राहुल मिश्रा न्यायालय सुरक्षा को थाना करंडा, अमित कुमार सिंह को सर्विलांस सेल में भेज गया है। महिला सिपाही राजप्रिया को महिला सहायता प्रकोष्ठ से विशेष जांच प्रकोष्ठ में भेजा गया है।
