Today Breaking News

उपराज्यपाल बनने के बाद वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अपनी नियुक्ति के 15 रोज बाद केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। उपराज्यपाल अधिकारियों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। 
इस दौरान वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अफसरों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे मनोज सिन्हा ने यहां पर अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा इंतजामों पर फीडबैक लिया। उपराज्यपाल ने मंदिर परिसर में सुरक्षा, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन और यात्रियों की सेफ्टी के लिए हर इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर परिसर और यात्रा के बारे में अधिकारियों से जरूरी इंतजामों पर फीडबैक भी लिया।

'