Today Breaking News

सपा प्रमुख मुलायम स‍िंह यादव की तबीयत ब‍िगड़ी, मेदांता में कराया गया भर्ती

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम स‍िंह यादव की तबि‍यत खराब हो गई। पेट में दर्द होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पि‍टल लखनऊ में भर्ती कराया गया। 
यहां जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी पाया गया। अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंंह यादव के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। यह रि‍पोर्ट नि‍गेटि‍व आई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराए गए। पूर्व मुख्यमंत्री के यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया गया। इसका इलाज चल रहा है। उनकी हालत न‍ियंत्रण में है।

गौरतलब है क‍ि पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प‍िछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही है। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। प‍िछले कुछ महीनों में उनको कई बार लोह‍िया संस्‍थान और मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को फ‍िर से लखनऊ के मेदांंता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

'